अंडर-19: जमशेदपुर के गेंदबाजों के सामने बोकारो ने घुटने टेके

रांची में खेले जा रहे जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने बोकारो को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी.

जमशेदपुर. रांची में खेले जा रहे जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने बोकारो को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. बाकारो की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकी और 36.3 ओवर में महज 91 रन पर ढेर हो गयी. जमशेदपुर के चेतन कुमार ने तीन, ऋषभ सिन्हा और सायन दास ने दो-दो विकेट चटकाये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 16.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया. विशेष दत्ता ने 51 और ऋषभ पांंडे ने 33 रन बनाये. चेतन कुमार मैन ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >