Jsca school league dav bistupur win : आशीष पूर्ति व समर चौधरी का अर्धशतक, डीएवी बिष्टुपुर जीता

डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में नरभेराम को 104 रन से मात दी.

जमशेदपुर. समर चौधरी (67) व आशीष पूर्ति (66) के शानदार अर्धशतक की मदद डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में नरभेराम को 104 रन से मात दी. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये इस मैच में डीएवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए. नरभराम के राजदीप रॉय ने दो विकेट लिये. जवाब में नरभेराम की टीम 13.2 ओवर में 80 रन पर ढेर हो गयी. आशीष पूर्ति ने तीन व अतिरथ ने दो विकेट चटकाये. डीएवी के आशीष पूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >