Jsca school league : डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने बेल्डीह चर्च स्कूल को 32 रन से हराया

जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने बेल्डीह चर्च को 32 रन से मात दी.

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में बुधवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने बेल्डीह चर्च को 32 रन से मात दी. डीएवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में दस विकेट पर 164 रन बनाए. समर चौधरी ने 35 और स्वर्णनित सिंह ने 28 रनों की पारी खेली. बेल्डीह चर्च की ओर से सौरभ कुमार और समरवीर प्रताप सिंह ने तीन विकेट लिये. जवाब में बेल्डीह चर्च की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 132 रन ही बना सकी. सौरभ कुमार ने 50 और नेहाल कुमार ने 29 रनों की पारी खेली. डीएवी की ओर से समर चौधरी व आदित्य गोस्वामी में एक-एक विकेट लिये. समर चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >