Jsca school league : लोयोला स्कूल ने डीएवी पटेलनगर को नौ विकेट से हराया

को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में लोयोला स्कूल की टीम ने डीएवी पटेलनगर को नौ विकेट से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में लोयोला स्कूल की टीम ने डीएवी पटेलनगर को नौ विकेट से हराया. डीएवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में दस विकेट पर 120 रन बनाए. निशांत ने 36 और खान तामिद रजा ने 16 रनों की पारी खेली. इशान मिश्रा ने चार व पी रंजन ने दो विकेट चटकाये. जवाब में लोयोला स्कूल की टीम 11.3 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बनार मैच जीत लिया. रितुराज शर्मा ने 58 व पी रंजन ने 45 रनों की पारी खेली. रितुराज शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >