Jsca school league at co operative college ground : विग इंग्लिश स्कूल ने साकची हाई स्कूल को 8 विकेट से हराया

जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में विग इंग्लिश स्कूल की टीम ने साकची हाई स्कूल को आठ विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को खेले गेय जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में विग इंग्लिश स्कूल की टीम ने साकची हाई स्कूल को आठ विकेट से मात दी. साकची हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में दस विकेट पर 109 रन बनाए. राकेश कुमार महतो ने 45 रनों की पारी खेली. विग इंग्लिश स्कूल के आदित्य शर्मा और मनीष कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में विग इंग्लिश स्कूल की टीम 7.2 ओवर में दो विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया. पीयूष कुमार सिंह ने नाबाद 56 रन बनाए. साकची हाई स्कूल के राहुल परियार को एक विकेट मिला. आदित्य शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >