जेएससीए : एल टाउन ने लोयोला ब्लूज को दो विकेट से हराया

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन सुपर लीग के दो दिवसीय मैच में एल टाउन की टीम ने लोयोला ब्लूज को दो विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन सुपर लीग के दो दिवसीय मैच में एल टाउन की टीम ने लोयोला ब्लूज को दो विकेट से मात दी. लोयोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.3 ओवर में दस विकेट पर 121 रन बनाये. एल टाउन के आदित्य सिंह ने तीन और कुमार सुवर्ण ने दो विकेट लिये. जवाब में एल टाउन की टीम 15.5 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया. विवेक कुमार ने नाबाद 68 रन बनाये. उज्ज्वल पाल ने 37 रनों का योगदान दिया. लोयोला ब्लूज के गौतम कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिये. ऋषभ राय ने दो विकेट चटकाये. विवेक कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे. गौतम कुमार को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >