Jsca institution league : रुंगटा माइंस और आरएसबी ट्रांसमिशन की टीम जीती

रुंगटा माइंस और आरएसबी ट्रांसमिशन की टीम ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ऑफिस लीग के मुकाबलों में जीत हासिल की.

जमशेदपुर. रुंगटा माइंस और आरएसबी ट्रांसमिशन की टीम ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ऑफिस लीग के मुकाबलों में जीत हासिल की. जेएससीए ओवल मैदान में खेले गये पहले मैच में रुंगटा माइंस की टीम ने सेरसा सीकेपी को आठ विकेट से हराया. सेरसा सीकेपी ने 19 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए. डेविड सागर ने 68 रनों की पारी खेली. जवाब में रुंगटा माइंस की टीम राम रोशन की शानदार शतकीय पारी की मदद से 13.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया. राम रोशन ने 117 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, ओवल मैदान में खेले गये एक अन्य मैच में आरएसबी ट्रांसमिशन की टीम ने मिश्रीलाल जैन ग्रुप को आठ विकेट से शिकस्त दी. मिश्रीलाल जैन ग्रुप की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाए. वेलफ्रेड बेंग ने 50 रनों की पारी खेली. अजय सोनू टी और कौशल ने तीन-तीन विकेट लिये. आरएसबी की टीम ने विवेक कुमार (80 रन) की तूफानी पारी की मद से 9.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >