Jsca b division :प्रिंस का अर्धशतक, हिना एलायड दो विकेट से जीता

हिना एलायड की टीम ने टेल्को ग्राउंड में बुधवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जुगसलाई सीसी को दो विकेट से हराया.

जमशेदपुर. हिना एलायड की टीम ने टेल्को ग्राउंड में बुधवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जुगसलाई सीसी को दो विकेट से हराया. जुगसलाई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए. आयुष राज ने 66 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के आदित्य मिश्रा ने दो विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 43.1 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया. प्रिंस कुमार ने 89 रनों शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. आयुष राज ने तीन व विवेक राम ने दो विकेट लिये. प्रिंस कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >