जेएससीए बी डिवीजन : रिशु साहू के सामने विकास सीसी ढेर

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब को 48 रन से मात दी.

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब को 48 रन से मात दी. रुरल ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में दस विकेट पर 116 रन बनाये. अखिलेश कुमार ने सर्वाधिक 29 रन बनाये. विकास सीसी की ओर से बाबा त्रिलोकीनाथ सिंह ने चार व आशीष कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में विकास क्रिकेट क्लब की टीम रिशु शाहू की घातक गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 68 रन पर सिमट गयी. रिशु ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. अखिलेश कुमार को दो विकेट मिला. रिशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >