जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. बुधवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में टाटा सेरसा की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 23 रन से पराजित किया. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन बनाए. अमित कुमार झा ने 50 और इमरान जिलानी ने 37 रनों की पारी खेली. निखिल कुमार सिंह ने तीन व अमित चौबे ने दो विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया. मोहन शाह और बिपुल कुमार ने 27-27 रनों की पारी खेली. टाटा सेरसा की ओर से बाबा त्रिलोकीनाथ ने तीन और गुलशेर आलम ने दो विकेट चटकाये. अमित झा प्लेयर ऑफ द मैच बने. गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में यंग स्पोर्टिंग का सामना हिना एलायड से होगा. यह मैच सुबह नौ बजे से कीनन स्टेडियम में खेला जायेगा.
Jsca b division: फ्रेंड्स एकादश को हराकर टाटा सेरसा फाइनल में
जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. बुधवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में टाटा सेरसा की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 23 रन से पराजित किया.
