Jsca b division : आइ सिंहाचलम राव कि किफायती गेंदबाजी, एनसीसी जीता

जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 65 रन से मात दी.

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 65 रन से मात दी. एनसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 231 रन बनाए. शौर्य साव ने 57 और आदित्य कुमार ने 59 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर ब्लूज के अर्णव राय ने तीन व टी साई मोहित ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर सीसी की टीम 42 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गयी. शंकर जतिन राव ने 50 और अर्णव ने 29 रनों का योगदान दिया. एनसीसी की ओर से लेफ्टऑर्म स्पिनर आइ सिंहाचलम राव ने नौ ओवर में मात्र 19 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिये. प्रियांशु ने तीन विकेट लिये. सिंहाचलम को उनकी कसी हुई गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >