Jsca b division :आदित्य मिश्रा की घातक गेंदबाजी, हिना एलायड जीता

टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया.

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने विकास क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया. विकास सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बनाए. दीपक स्वर्णकार ने 79 रनों की पारी खेली. हिना एलायड की ओर से आदित्य मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43/4 विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 24.1 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया. शाहिद अंसारी ने 48 रनों का योगदान दिया. विकास सीसी के अनुभव कुमार ने दो विकेट लिये. आदित्य मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >