जमशेदपुर. नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया. टेल्को ग्राउंड में खेले गये इस मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में दस विकेट पर 178 रन बनाए. दक्ष कुमार ने 59 व अभिषेक कुमार ने 33 रन बनाए. नेशनल क्रिकेट क्लब के सिम्हाचलम राव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. ध्रुव डे ने दो विकेट चटकाये. जवाब में नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने 43.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया. जसमीत सिंह ने 43 व समीर कुमार ने 41 रनों की पारी खेली. विकास सीसी की ओर से निखिल मित्तल ने चार व आदित्य पटनायक ने तीन विकेट लिये. सिम्हाचलम प्लेयर ऑफ द बने.
Jsca b division league at telco: नेशनल क्रिकेट क्लब ने विकास सीसी को दो विकेट से हराया

Jsca b division league at telco: नेशनल क्रिकेट क्लब ने विकास सीसी को दो विकेट से हराया
Copied link
जमशेदपुर. नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया.