डायमंड क्रिकेट क्लब ने टाटा सेरसा को 36 रन से मात दी

jamshedpur sports news jsca cricket. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने टाटा सेरसा को 36 रन से मात दी.

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने टाटा सेरसा को 36 रन से मात दी. डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में दस विकेट पर 258 रन बनाये. प्रिंस अजहर ने और राकेश कुमार ने 63-63 रन बनाये. टाटा सेरसा के अंजन कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 41 ओवर में 222 रन पर सिमट गयी. इमरान जिलानी ने 54 रनों का योगदान दिया. डायमंड की ओर से कमलप्रीत सिंह ने तीन विकेट चटकाये. प्रिंस अजहर को दो विकेट मिला. प्रिंस अजहर को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >