Jsca b division cricket league : शुभदर्शी की घातक गेंदबाजी से लोयोला कोल्ट्स जीता

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने जमशेदपुर सीसी को दो विकेट से हराया.

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स की टीम ने जमशेदपुर सीसी को दो विकेट से हराया. जमशेदपुर सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओ0वर में दस विकेट पर 192 रन बनाए. हिमांशु भारद्वाज ने 51 व कृतिकेश कुमार ने 41 रनों की पारी खेली. लोयोला कोल्ट्स की ओर से ऑफ स्पिनर शुभदर्शी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4.4 ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट लिये. अमित कच्छप ने तीन विकेट चटकाये. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर मैच जीत लिया. रोशन कुमार मंडल ने 56, अतुल कुमार राय ने 32 और शुभदर्शी ने 26 रनों की पारी खेली. श्रेष्ठ चौहान ने तीन विकेट चटकाये. शुभदर्शी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >