जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा सेरसा की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित किया. टाटा सेरसा टीम की जीत के हीरो गुलशेर आलम (4 विकेट) रहे. वह प्लेयर ऑफ द मैच बने. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.1 ओवर में 10 विकेट पर 73 रन बनाए. श्रेष्ठ चौहान ने 24 रनों की पारी खेली. टाटा सेरसा की ओर से गुलशेर ने नौ ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये. मनीष पांडे व बाबा त्रिलोकीनाथ ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 9.1 ओवर में 74 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिव्यांशु ओझा ने 33 व वंश शर्मा ने 19 रन बनाए.
Jsca b division cricket league : गुलशेर आलम की घातक गेंदबाजी से टाटा सेरसा की आसान जीत
टेल्को ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा सेरसा की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित किया.

Jsca b division cricket league : गुलशेर आलम की घातक गेंदबाजी से टाटा सेरसा की आसान जीत