JSCA B DIVISION CRICKET LEAGUE: रोमांचक मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब दो विकेट से जीता

डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया.

जमशेदपुर. डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया. विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने 34.2 ओवर में दस विकेट पर 184 रन बनाए. अश्विनी कुमार ने 63 व अमित कच्छप ने 41 रन बनाए. डायमंड की ओर से नीरज कुमार सिंह ने चार व अमित चौबे ने दो विकेट लिये. जवाब में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 25.1 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया. आकाश सिंह ने 67 रनों की पारी खेली. विकास के रॉबिन कुमार सिंह ने चार विकेट लिये. नीरज कुमार सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >