Jsca B division Cricket League : हुसैन अली के ऑलराउंड प्रदर्शन से यंग स्पोर्टिंग 208 रन से जीता

जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग की टीम ने एआर एकादश को 205 रन से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग की टीम ने एआर एकादश को 205 रन से हराया. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में आठ विकेट 288 रन बनाए. रवि कुमार ने 90 व हुसैन अली ने 78 रन बनाए. एआर एकादश के बिपुल पांडे ने चार विकेट लिये. जवाब में आर एकादश की टीम 25 ओवर में 83 रन पर सिमट गयी. जितेंद्र सिंह 33 रन बनाए. यंग स्पोर्टिंग के हुसैन अली ने तीन व निलेश भारती ने दो विकेट लिये. यंग स्पोर्टिंग के हुसैन अली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >