Jsca b division cricket league : रुरल ग्रीन की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को 202 रन से हराया

जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को 202 रन से हराया.

जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को 202 रन से हराया. को-ऑपरेटि कॉलेज ग्राउंड में खेल गये इस मैच में रुरल ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.3 ओवर में दस विकेट पर 265 रन बनाए. पीयूष दत्ता ने 90 और रेवंत रजक ने 45 रनों की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग के लिए रोशन झा ने तीन व रवि कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की टीम 17.5 ओवर में 63 रन पर सिमट गयी. तरणजीत सिंह ने 25 रनों की पारी खेली. अनुभव कुमार और शिवम कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये. पीयूष दत्ता प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >