Jsca A Divsion Cricket league : रोमांचक मुकाबले में टाटा स्टील ने यंग ब्वॉयज को हराया

जमशेदपुर. टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में यंग ब्वॉयज को 12 रन से हराया.

जमशेदपुर. टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में यंग ब्वॉयज को 12 रन से हराया. सोमवार की रात हुई बारिश के कारण यह मैच 20-20 ओवर का खेला गया. कीनन स्टेडियम में खेले गये इस मैच में टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बनाए. सौरभ भौमिक ने 35 रन व आदित्य राज ने 21 बनाए. यंग ब्वॉयज के मार्शल चापला ने दो विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 111 रन ही बना सकी. सुप्रियो चक्रवर्ती ने 41 रनों की पारी खेली. टाटा स्टील की ओर से राजू गोप , आदित्य राज व अंजन कुमार ने दो-दो विकेट लिये. आदित्य राज प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >