Jsca a divison t20: एमसीसी ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया

जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की टीम ने पायोनिर सीसी को नौ विकेट से शिकस्त दी.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की टीम ने पायोनिर सीसी को नौ विकेट से शिकस्त दी. 14-14 ओवर के खेले गये इस मैच में पायोनिर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में आठ विकेट पर 87 रन बनाए. एमसीसी की ओर से रोहित नायक ने तीन विकेट लिये. जवाब में एमसीसी की टीम ने 7.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर मैच जीत लिया. मनीषी ने 33 रनों की पारी खेली. एमसीसी के रोहित नायक प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >