Jsca a divisiont20: आयुष खरे व चेतन ने लोयोला ब्लूज को 30 रन से दिलायी जीत

जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने टाटा स्टील क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर को 30 रन से मात दी.

जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने टाटा स्टील क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर को 30 रन से मात दी. कीनन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये इस मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बनाए. जसराज सिंह खनूजा ने 58 रनों की पारी खेली. टाटा स्टील की ओर से मिथुन मुखर्जी ने दो विकेट लिये. जवाब में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम 17.3 ओवर में 83 रन पर सिमट गयी. एन आदित्य राज ने 23 रनों की पारी खेली. आयुष खरे ने चार व चेतन कुमार ने चार विकेट लेकर लोयोला ब्लूज की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. आयुष खरे प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >