सुप्रियो चक्रवर्ती का अर्धशतक, यंग ब्वॉयज की टीम जीती

जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज की टीम एल टाउन को‍ 18 रन से मात दी.

जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज की टीम एल टाउन को 18 रन से मात दी. कीनन स्टेडियम में गुरुवार को खेले गये इस मैच में यंग ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में दस विकेट पर 161 रन बनाए. सुप्रियो चक्रवर्ती ने 74 रन बनाए. एल टाउन की ओर से विवेक कुमार व हैप्पी पनेसर ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में एल टाउन की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी. दिलराज सिंह ने 31 रनों का योगदान दिया. यंग ब्वॉयज की ओर से शहबाज आलम ने तीन व चंदन मुखी ने दो विकेट लिये. सुप्रियो चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >