jsca a division t20 league: अमयंक का अर्धशतक, पायोनियर की टीम 44 रनों से जीती

पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 44 रन से हराया.

जमशेदपुर. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 44 रन से हराया. पोयनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए. अमयंक यादव ने 50 व अरविंद पासवान ने 36 रन बनाए. रुरल के अखिलेश कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में रुरल ब्लू की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी. ऋतिक गौड़ ने 25 रनों का योगदान दिया. अर्णव व अजय सोनू टी को दो-दो विकेट मिले. अमयंक प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >