jsca a division t-20 : अर्बन सर्विसेज ने रुरल ब्लू को छह विकेट से हराया

अर्बन सर्विसेज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग में रुरल ब्लू को छह विकेट से हराया.

जमशेदपुर. अर्बन सर्विसेज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग में रुरल ब्लू को छह विकेट से हराया. रुरल ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए. आशीष पूर्ति ने 36 व मिकू साव ने 24 रन बनाए. अर्बन की ओर से कुणाल त्रिपाठी ने तीन व नीतिश कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में अर्बन सर्विसेज की टीम 19 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को छह विकेट से जीत लिया. ऋषि कुमार ने 46 व एन आदित्य राज ने 34 रनों की पारी खेली. चीरंजीत व ऋषभ को एक-एक विकेट मिला. कुणाल प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >