jsca a division t20 league :स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने लोयोला ब्लूज को 31 रन से हराया

स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज को 31 से पराजित किया.

जमशेदपुर. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज को 31 से पराजित किया. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए. शिवम ने 32 व यश कुमार ने 28 रनों की पारी खेली. लोयोला ब्लूज के चेतन कुमार और गौतम कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 18.1 ओवर में 122 रन पर सिमट गयी. विशेष दत्ता ने 23 व भरत जी सिंह ने 31 रनों की पारी खेली. स्टूडेंट की ओर से बिट्टू भारती व मनुरी विजय ने तीन-तीन विकेट लिये. यश कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >