jsca a division t20 league : रोमांचक मैच में विकास क्रिकेट क्लब चार विकेट से जीता

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक रोमांचक मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम जुगसलाई सीसी को चार विकेट से हराया.

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक रोमांचक मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम जुगसलाई सीसी को चार विकेट से हराया. जुगसलाई सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन बनाए. आयुष राज ने 34 व नितलेश भारती ने 32 रनों की पारी खेली. विकास सीसी के रोबिन सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में विकास सीसी की टीम 19.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया. साकिब रफीक ने 41 व यश्वनी ने 37 रनों की पारी खेली. रॉबिन कुमार सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >