Jsca a division t20 league: स्टूडेंट क्रिकेट क्लब ने टाटा स्टील को 34 रन से दी शिकस्त

जमशेदपुर. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में टाटा स्टील को 34 रन से हराया.

जमशेदपुर. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में टाटा स्टील को 34 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये इस मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाए. सुप्रियो चक्रवर्ती ने 51 व सौरभ सेन ने 36 रनों का योगदान दिया. टाटा स्टील के नीरज ने दो विकेट लिये. जवाब में टाटा स्टील की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी. जगदीप सिंह ने 42 रनों का योगदान दिया. स्टूडेंट की ओर से कृष्णा ओझा ने दो विकेट लिये. सुप्रियो चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >