जमशेदपुर. एल टाउन की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग क्लब को 106 रन से मात दी. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में दस विकेट पर 251 रन बनाए. आयुष कुमार ने 4 चौके व 1 छक्का की मदद से 79 रन बनाए. ऋतिक ऋषि ने 44 रनों की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग के दिवाकर झा ने तीन व राजवीर सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की टीम 40.4 ओवर में दस विकेट पर 145 रन बनाए. आर्यन राज ने 45 और राज द्विवेदी ने 29 रन बनाए. रवि यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. आयुष कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
