Jsca a division cricket league : मॉर्डन क्रिकेट क्लब जीता, शुभम वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच

जमशेदपुर. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 69 रन से मात दी.

जमशेदपुर. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 69 रन से मात दी. कीनन स्टेडियम में खेले गये इस मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने 40 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए. शुभम वर्मा ने 52 व मो अब्बास ने 40 रनों की पारी खेली. अर्बन सर्विसेज की ओर से मितिलेश मिश्रा ने दो विकेट चटकाये. जवाब में अर्बन सर्विसेज की टीम 28.4 ओवर में 106 रन पर सिमट गयी. आर्यन राज ने नाबाद 35 रन बनाए. शुभम वर्मा व शुभम सिंह ने दो-दो विकेट लिये. शुभम वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने. उन्हेंने बीसीसीआइ के अंपायर अंबुज कुमार ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >