Jsca a division cricket league at keenan stadium : हार के साथ रुरल ब्लू पर मंडराया रेलिगेशन का खतरा

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने सोमवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 72 रन से हराया.

जमशेदपुर. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने सोमवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू को 72 रन से हराया. इस हार के साथ रुरल ब्लू की टीम पर ए डिवीजन से रेलिगेट होकर बी डिवीजन में जाने का खतरा मंडराने लगा है. रुरल ब्लू की टीम ने पूरे लीग में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है. दस मैचों में केवल एक जीत दर्ज करने वाली रुरल ब्लू की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 12वें स्थान पर है. सोमवार को नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाए. अमन कुमार ने 71 व दुर्गेश कुमार ने 34 रन बनाए. ऋषभ सिन्हा ने तीन विकेट लिये. जवाब में रुरल ब्लू की टीम 21.2 ओवर में महज 122 रन पर सिमट गयी. नोबल के जयेश व जयदेव ने तीन-तीन विकेट लिये. अमन प्लेयर ऑफ द मैच रहे. नोबल सीसी ने 11 मैचों में सात जीत व चार हार के कुल 28 अंक अर्जित किये है. अंक तालिका में नोबल सीसी की टीम चौथे स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >