Jsca a division cricket league : स्कूल ऑफ क्रिकेट ने अर्बन सर्विसेज को 191 रन से हराया

स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने शनिवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 191 रन से पराजित किया.

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने शनिवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 191 रन से पराजित किया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 248 रन बनाए. आकाश सिन्हा ने 85 गेंद में 118 रन री शानदार शतकीय पारी खेली. इसमें 9 चौचे व 5 छक्के शामिल है. वहीं, नागेंद्र देव ने 88 रन बनाए. अर्बन सर्विसेज की ओर से राहुल मन्ना और प्रभुजी मिश्रा ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में अर्बन सर्विसेज की टीम 26.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी. शिवम कुमार ने 26 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से दीप कुमार वाल्मिकी ने पांच व नागेंद्र देव ने तीन विकेट लिये. नागेंद्र देव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >