जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने कीनन स्टेडियम में बुधवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया. नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में दस विकेट पर 152 रन बनाए. रौनक सिंह ने 74 रन बनाए. स्कूल ऑफ क्रिकेट के आकाश सिन्हा ने चार व दीपक कुमार वाल्मिकी ने तीन विकेट लिये. जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 29.2 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया. आकाश सिन्हा ने 55 व श्रियांश राज ने 42 रन बनाए. नोबल सीसी की ओर से सायन दास ने दो विकेट चटकाये. आकाश सिन्हा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
Jsca A division cricket league : स्कूल ऑफ क्रिकेट ने नोबल क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया
स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने कीनन स्टेडियम में बुधवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया.

Jsca A division cricket league : स्कूल ऑफ क्रिकेट ने नोबल क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया