Jsac under 19 inter district cricket tournament : जमशेदपुर की टीम ने लोहरदगा को आठ विकेट से हराया

जमशेदपुर की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में लोहरदगा को आठ विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. जमशेदपुर की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में लोहरदगा को आठ विकेट से मात दी. लोहरदगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में दस विकेट पर 160 रन बनाए. चैतन्य नारायण तिवारी व समीर अंसारी ने 32-32 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर की ओर से युवराज सिंह ने चार व शिवम कुमार मुखी ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 30.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. एस हिमांशु राव ने 75 और अमयंक कुमार यादव ने 41 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर के युवराज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >