जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की मेजबानी में 15 जून से जेएसए फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा. इस लीग से पूर्व जेएसए द्वारा फुटबॉल रेफरियों का फिटनेस टेस्ट सात जून को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा.इस टेस्ट में कुल 55 रेफरी शिरकत करेंगे. टेस्ट में शामिल होने वाली महिला रेफरियों को 40 मीटर की दौड़ 6.40 सेकेंड में पूरी करनी होगी. इसके अलावा हाई इंटेंसिटी इंट्रवल टेस्ट में 75 मीटर की दौड़ को 17 सेकेंड में पूरी करनी होगी. वहीं, 25 मीटर की वॉक को 24 सेकेंड में पूरी करनी होगी. पुरुष रेफरियों को 40 मीटर स्प्रिंट को 6.20 सेकेंड में पूरा करना होगा. इसके अलावा हाई इंटेंसिटी इंट्रवल टेस्ट में 75 मीटर की दौड़ को 15 सेकेंट में पूरी करनी होगी. वहीं, 25 मीटर वॉक को 22 सेकेंड में पूरा करना है. इसके अलावा सभी रेफरियों को 400 मीटर के ट्रैक का दस लैप भी पूर करना होगा.
Jsa refree: जेएसए रेफरी फिटनेस टेस्ट सात को, 55 रेफरी होंगे शामिल

Jsa refree: जेएसए रेफरी फिटनेस टेस्ट सात को, 55 रेफरी होंगे शामिल
Copied link
जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की मेजबानी में 15 जून से जेएसए फुटबॉल लीग का आयोजन किया जायेगा.