मोहम्मडन स्पोर्टिंग की शानदार जीत

जमशेदपुर. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के एक मैच में कातिन फुटबॉल क्लब को 3-1 से शिकस्त दी.

जमशेदपुर. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के एक मैच में कातिन फुटबॉल क्लब को 3-1 से शिकस्त दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से सुनील हेंब्रन ने दो और देव मुखी ने एक गोल किया. कातिन क्लब के जलेश्वर मुर्मू एक गोल करने में कामयाब रहें. वहीं, आर्मरी मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के एक अन्य मैच में आंबेडकर फुटबॉल क्लब की टीम ने झारखंड ब्यार को 4-0 से मात दी. आंबेडकर क्लब की ओर से अमन हांसदा, बंटी मुखी, मनोज किस्कू और सूरज सोरेन ने एक-एक गोल किया. आर्मरी मैदान में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का सामना क्लासिक-8 से होगा. टिनप्लेट में सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब व सरना डॉटकॉम की टीम आमने-सामने होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >