एएफसी पटमदा ने एएफए को दी मात

जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में खेले जा रहे जेएसए क्वालिफाइंग फुटबॉल लीग के एक मैच में एएफसी पटमदा की टीम ने एएफए फुटबॉल क्लब को 1-0 से मात दी.

जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में खेले जा रहे जेएसए क्वालिफाइंग फुटबॉल लीग के एक मैच में एएफसी पटमदा की टीम ने एएफए फुटबॉल क्लब को 1-0 से मात दी. एएफसी पटमदा की ओर से सुरेन सिंह ने विजयी गोल किया. एक अन्य मैच में एबीएमसी फुटबॉल क्लब किताडीह की टीम ने गंगा नारायण सिंह क्लब को पेनाल्टी शूटऑउट 4-3 से हराया. दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल के साथ बराबरी पर रहीं. गंगा सिंह क्लब के उदय मांझी ने मैच के 40वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलायी. 70वें मिनट में सचिन टुडू ने बेहतरीन गोल करते हुए एबीएमसी फुटबॉलल क्लब किताडीह को 1-1 गोल की बराबरी दिला दी. इसके बाद मैच पेनाल्टी शूटऑउट में खींचा जहां, किताडीह की टीम विजेता बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >