जेएफए ने सिद्धो-कान्हू को 2-0 से दी मात

जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के ग्रुप-बी के एक मैच में सिद्धो कान्हू मेमोरियल क्लब की टीम ने जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी (जेएफए) को 2-0 से मात दी.

जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के ग्रुप-बी के एक मैच में सिद्धो कान्हू मेमोरियल क्लब की टीम ने जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी (जेएफए) को 2-0 से मात दी. सिद्धो कान्हू के बुद्धेश्वर हांसदा (28वें) और दुर्गा मार्डी (66वें) ने एक-एक गोल किया. वहीं, टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये ए डिवीजन ग्रुप ए मैच में क्लासिक-8 की टीम ने सिद्धो कानू फेस्टिवल एसोसिएशन पर 2-0 से जीत दर्ज की. क्लासिक-8 के लिए राकेश गोप हीरो रहे, जिन्होंने दोनों गोल किए. बुधवार को आर्मरी मैदान में रिया इंडिया और अर्बन सर्विसेज से होगा. वहीं, टनप्लेट मैदान में बरहा डिशोम व सरना डॉटकॉम के बीच मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >