jsa a division football league: झारखंड ब्यार और आंबेडकर क्लब की टीम जीती

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गये.

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गये. आर्मरी मैदान में खेले गये ग्रुप-ए के मैच में झारखंड ब्यार की टीम ने सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन को 2-0 से मात दी. झारखंड ब्यार की ओर से सनसाइन पूर्ति व सुडोन मार्डी ने एक-एक गोल किये. वहीं, टिनप्लेट मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के एक अन्य मैच में आंबेडकर फुटबॉल क्लब की टीम ने सरना डॉकॉम को 2-1 से शिकस्त दी. आंबेडकर क्लब के लिए एच कुमार पान व दखिन सोरेन ने एक-एक गोल किया. सरना डॉकॉम के करिया मुर्मू ने एक गोल दाकर अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >