जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित स्विमिंग पूल में 27 से 29 जुलाई तक तीन दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स का रोमांच देखने को मिलेगा. इस दौरान वॉटर पोलो और स्विमिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. टाटा स्टील खेल विभाग की मेजबानी में 27 जुलाई को इंटर स्टील स्विमिंग कंपीटिशन का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न स्टील कंपनियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
वहीं, 28 जुलाई को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की मेजबानी में सीआइएससीइ जोनल स्विमिंग कंपीटिशन आयोजित किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में शहर भर के सीआइएससीइ स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. 29 जुलाई को टाटा खेल विभाग की ओर से इंटर सेंटर वॉटर पोलो प्रतियोगिता का आयोजन होगा.
