बेल्डीह चर्च बना ओवरऑल चैंपियनशिप

जमशेदपुर. जमशेदपुर ओल्ड गर्ल्स एंड गाइज एसोसिएशन (जोगा) की बैठक सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई.

जमशेदपुर. जमशेदपुर ओल्ड गर्ल्स एंड गाइज एसोसिएशन (जोगा) की बैठक सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जोगा की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने की. बैठक में जोगा से संबंधित 25 स्कूलों की प्राचार्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में बेल्डीह चर्च स्कूल को ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब से नवाजा गया. बेल्डीह चर्च की टीम ने जोगा की ओर से 2023 में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में सबसे अधिक अंक अर्जित किये. बेल्डीह चर्च की टीम ने खेल शिक्षक अशफाक अहमद की देखरेख में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. वहीं बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट की टीम को ओवरऑल के खिताब से नवाजा गया. मौके पर जोगा की सचिव ललिता सरीन, टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, विभूति अडेसरा, जोगा के उपाध्यक्ष फिरोज खान और अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >