टाटा स्टील में नौकरी का शानदार मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी, यहां जानिए कैसे करें अप्लाई

टाटा स्टील में नौकरी का सुनहरा अवसर आया है. कंपनी मैकेनिकल इंजीनियरों की तलाश कर रही है. 47 विभिन्न पदों पर बहाली निकली है, जिसमें एरिया मैनेजर, रिसर्चर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे पद शामिल हैं.

जमशेदपुर : अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की है. टाटा स्टील में नौकरी का सुनहरा अवसर है. टाटा स्टील को विस्तार, ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के सफल क्रियान्वयन और डिलीवरी के लिए अनुभवी मैकेनिकल इंजीनियरों की तलाश है. चयनित उम्मीदवार को स्टील प्लांट के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की शुरुआत से लेकर कमीशनिंग तक की जिम्मेदारी संभालनी होगी. इसके लिए उन्हें अच्छी सैलरी भी मिलेगी.

47 अलग-अलग पदों पर होगी बहाली

47 अलग-अलग पदों पर बहाली निकाली गई है. सभी की जानकारी टाटा स्टील की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसमें एरिया मैनेजर, रिसर्चर स्टील मेकिंग, रिसर्चर वेल्डिंग, रिसर्चर आयरन मेकिंग, एसिसटेंट मैनेजर समेत कुल 47 पद शामिल हैं.

कैसे करें अप्लाई?

इन सभी पदों के लिए आपको नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाना होगा. उसके बाद अप्लाई के ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद अब अप्लाई कर पाएंगे. https://tatasteel.ripplehire.com/candidate/?token=kYAz91uy1lFDi6FeSiRZ&lang=en&source=CAREERSITE#detail/job/640708

किन स्किल्स की जरूरत?

इन पदों के लिए मजबूत लीडरशिप और स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट स्किल्स जरूरी हैं. उम्मीदवार में जटिल औद्योगिक परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने और डायनेमिक मैन्युफैक्चरिंग एनवायरनमेंट में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्‍थाना

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >