Jamshedpur News : गोलमुरी, भालूबासा में जेएनएसी ने 7 भवनों को किया सील

Jamshedpur News : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने शनिवार को टाटा लीज क्षेत्र में नक्शा विचलन करने वाले सात भवनों को सील कर दिया. गोलमुरी और भालूबासा में अभियान चलाकर भवनों को सीलिंग की कार्रवाई की गयी.

टाटा लीज क्षेत्र में नक्शा विचलन पर गिरी गाज

Jamshedpur News :

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने शनिवार को टाटा लीज क्षेत्र में नक्शा विचलन करने वाले सात भवनों को सील कर दिया. गोलमुरी और भालूबासा में अभियान चलाकर भवनों को सीलिंग की कार्रवाई की गयी. पूर्व में भवन मालिकों को जेएनएसी ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत भूस्वामी, निर्माणकर्ताओं को नोटिस देकर भवन के विचलित भाग को स्वयं तोड़कर हटाने और अपना पक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया था, बावजूद भवन मालिक की ओर से आदेश का पालन नहीं किया गया और वर्तमान में भी निर्माण कार्य करा रहे थे.

डीएमसी के आदेश से टीम गठित कर की गयी सीलिंग

जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के आदेश से भवनों को सील करने के लिए टीम का गठन किया गया था. टीम में सहायक नगर निवेशक अनिशा दे, सिटी मैनेजर जॉय गुड़िया, कनीय अभियंता महेंद्र कुमार प्रधान, क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत, गणेश राम शामिल थे. टीम ने शनिवार को झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत निर्माण कार्य बंद कराते हुए भवनों को सील कर दिया.

गाढ़ाबासा से शुरू हुआ अभियान

जेएनएसी की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई गोलमुरी गाढ़ाबासा होल्डिंग नंबर 584 से शुरू की. इसके उपरांत गोलमुरी हिंदू बस्ती, होल्डिंग नंबर 52 और लोहार लाइन में होल्डिंग नंबर 03 को सील किया. गोलमुरी यातायात थाना के समीप बने भवन के खिलाफ जेएनएसी ने दूसरी बार नक्शा विचलन के खिलाफ कार्रवाई की. पूर्व में भी जेएनएसी ने उक्त निर्माणाधीन भवन को तोड़ा था. बावजूद भवन मालिक की ओर से पांचवें तल्ले का निर्माण कराया जा रहा था. सबसे अंत में भालूबासा में होल्डिंग नंबर 214 के भवन को सील किया. सभी भवनों पर नक्शा विचलन कर निर्माण कराने का आरोप है.

इन भवनों को किया गया सील

1. गोलमुरी हिंदू बस्ती, होल्डिंग नंबर 522. भालूबासा होल्डिंग नंबर 214

3. आनंद प्रतीक टावर, गोलमुरी यातायात थाना के समीप4. गोलमुरी लोहार लाइन, होल्डिंग नंबर 03

5. गोलमुरी गाढ़ाबासा होल्डिंग नंबर 584

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >