Jamshedpur News : झामुमो ने एसबीआइ एटीएम गार्डों के साथ डीसी ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन
साकची स्थित डीसी कार्यालय के सामने शुक्रवार को झामुमो के नेतृत्व में 140 एसबीआइ एटीएम के गार्डों ने धरना-प्रदर्शन किया. गार्डों ने पुन: काम पर रखने की मांग को लेकर नारेबाजी की.
झामुमो ने डीसी को मांगपत्र सौंपा, 140 एसबीआइ गार्डों को न्याय दिलाने की मांग की
Jamshedpur News :
साकची स्थित डीसी कार्यालय के सामने शुक्रवार को झामुमो के नेतृत्व में 140 एसबीआइ एटीएम के गार्डों ने धरना-प्रदर्शन किया. गार्डों ने पुन: काम पर रखने की मांग को लेकर नारेबाजी की. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बब्बन राय ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्डों को बिना पूर्व सूचना और लिखित नोटिस के अचानक नौकरी से हटाना बिलकुल गलत है. गार्डों को इस तरह निकाल दिये जाने से उनके सामने रोजी-रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब गार्डों के मामले में हस्तक्षेप करने और न्याय दिलाने की मांग की. कहा कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा. धरना-प्रदर्शन के दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार एसबीआइ एटीएम के गार्डों के समर्थन में पहुंचे. उन्होंने कहा कि एटीएम गार्डों के मसले पर डीसी से बातचीत करेंगे और समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास करेंगे. धरना-प्रदर्शन के बाद बबन राय के नेतृत्व में एक मांगपत्र डीसी को सौंपा गया. प्रदर्शन में उमानाथ झा समेत कई झामुमो नेता व 140 एसबीआइ एटीएम गार्ड मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.