साकची जेएनएसी चौक पर झामुमो ने बांटे लड्डू, आतिशबाजी भी की

झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर साकची में युवा मोर्चा के नेता सोनू सिंह के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की गयी. साथ ही लड्डू का वितरण किया गया.

जमशेदपुर :

झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर साकची में युवा मोर्चा के नेता सोनू सिंह के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की गयी. साथ ही लड्डू का वितरण किया गया. साकची जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय चौक के पास सोनू सिंह, नंदू सरदार, बलजीत सिंह, सुमित कुमार, सुमित सिंह, बबलू पंडित, राजकुमार पंडित, राजा सिंह, प्रह्लाद लोहरा ने राहगीरों के बीच 50 किलो लड्डू का वितरण किया. सोनू सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से डर गयी थी, जिसके कारण उन्हें फर्जी मामले में जेल भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >