Jharkhand vs Uttrakhand Ranji Trophy Quarter final match : उत्तराखंड ने झारखंड के खिलाफ ली 47 रनों की बढ़त

उत्तराखंड की टीम ने कीनन स्टेडिय में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान झारखंड के खिलाफ 47 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

जमशेदपुर. उत्तराखंड की टीम ने कीनन स्टेडिय में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान झारखंड के खिलाफ 47 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. खेल के दूसरे दिन उत्तराखंड की टीम ने अपने शुक्रवार के स्कोर बिना विकेट गंवाये चार रन से आगे खेलते हुए स्टंप तक पांच विकेट पर 282 रन बना लिये है. जगदीश सुचित 60 व शाश्वत 14 रन बनाकर नाबाद है. इससे पहले अवनीश 64, भुपेन लालवाणी 24, कप्तान कुणाल चंडेला 68 व सौरभ रावत 32 रन बनाकर आउट हुए. झारखंड की ओर से जतिन पांडे, साहिल राज, सौरभ शेखर, मनीषी व आदित्य सिंह ने एक-एक विकेट लिये. वहीं, रणजी ट्रॉफी का अपना पहला मैच खेल रहे इशान को ओम अभी तक विकेट नहीं ले पायें है. रविवार को मैच का तीसरा दिन है. झारखंड की टीम कोशिश करेगी कि उत्तराखंड को जल्द से जल्द आउट किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >