पूर्वी सिंहभूम में बनेंगी दो नई पुलिया, जानें किन इलाकों में मिलेगी ये सुविधा

जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में 80 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं. इसमें स्कूलों की बाउंड्री वॉल, नई पुलिया और कल्वर्ट का निर्माण शामिल है. इन कार्यों से जलजमाव और सुरक्षा जैसी रोजमर्रा की परेशानियां दूर होंगी.

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को दूर करने के लिए करीब 80 लाख रुपये के विकास काम शुरू होने जा रहे हैं. चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस 2 स्कूल में लगभग 12.16 लाख रुपये और बोड़ाम के बरियादा मिडिल स्कूल में करीब 19.70 लाख रुपये से बाउंड्री वॉल बनेगी. इससे स्कूल परिसर पूरी तरह सुरक्षित हो जायेगा, मवेशियों और बाहर के फालतू लोगों का अंदर आना-जाना बंद होगा, जिससे बच्चे बेफिक्र होकर पढ़ाई और खेलकूद कर सकेंगे.

पुलिया और कल्वर्ट बनने से दूर होगी जलजमाव की समस्या

पलासबनी गाव एनएच-33 के सामने करीब 35.09 लाख रुपये से नयी पुलिया बनेगी. इससे मुख्य सड़क से गांव आने-जाने का रास्ता पक्का हो जायेगा और बरसात में पानी भरने से रास्ता बंद नहीं होगा, हितकु पंचायत में 12.88 लाख रुपये से कल्वर्ट का निर्माण होगा. इससे टोले के लोगों को बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा.

छात्र-छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल

पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेंद्र पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना और विद्यालयों को सुरक्षित वातावरण देना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि चाकुलिया और बोड़ाम के विद्यालयों में चहारदीवारी बनने से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा. वहीं, पलासबनी और हितकु में पुलिया व कल्वर्ट के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन और जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >