जमशेदपुर. कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में नौ और 10 जून को रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स (आरएफवाइएस) की ओर से महिला रेफरी डेवलपमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड चार महिला रेफरियों ने शिरकत की. जमशेदपुर की चांदमुनी बिरुली, रांची की अंजलि, हजारीबाग की शुभांगी कुमारी व रामगढ़ की कोमल कुमारी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दो दिवसीय विशेष सेमिनार में पूर्वी क्षेत्र से कुल 54 महिला रेफरी में आमंत्रित किया गया था. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) की प्रतिष्ठित रेफरी इंस्ट्रक्टर मिस मारिया रेबेलो और मिसेज उवेना फर्नांडीस ने सभी प्रतिभागियों को क्लासरूम थ्योरी के साथ-साथ मैदान पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी. कार्यक्रम के अंत में चारों रेफरियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. ये चारों रेफरी अब अपने-अपने जिले के लीग मुकाबलों में रेफरिंग कर सकती हैं. उक्त जानकारी झारखंड रेफरी बोर्ड को प्रमुख नवीन सुंडी ने दी.
Jharkhand refree: आरएफवाइएस महिला रेफरी डेवलपमेंट में झारखंड की चार रेफरी हुईं शामिल

Jharkhand refree: आरएफवाइएस महिला रेफरी डेवलपमेंट में झारखंड की चार रेफरी हुईं शामिल
Copied link
रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स (आरएफवाइएस) की ओर से महिला रेफरी डेवलपमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया.