Jharkhand News: टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी के पिता का निधन, MD टीवी नरेंद्रन ने जताया दुख

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (CS) चाणक्य चौधरी के पिता रमेशचंद्र चौधरी का निधन हो गया. उन्होंने शुक्रवार को TMH में अंतिम सांस ली. कुछ दिनों से बीमार होने के कारण TMH में इलाजरत थे. इनके निधन पर सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने दुख जताया है.

Jharkhand News (जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम) : टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (CS) चाणक्य चौधरी के 88 वर्षीय पिता रमेशचंद्र चौधरी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया. कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. इनके निधन पर टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने दुख जताते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

बताया गया कि रमेश चंद्र चौधरी की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली. मूल रूप से जम्मू के रहने वाले स्वर्गीय रमेशचंद्र चौधरी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

उनकी मौत की सूचना मिलने पर टाटा स्टील के सीईओ एंड एमडी टीवी नरेंद्रन ने दुख जताया है और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. वहीं, खबर मिलने पर चाणक्य के बिष्टुपुर नॉर्दन टाउन स्थित घर पर टाटा स्टील के अधिकारियों का तांता लग गया. सभी मौके पर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं.

Also Read: Jharkhand News: गढ़वा के बभनी खाड़ डैम में हादसा, मछली मारने गये नाबालिग समेत 4 युवकों की हुई मौत

बता दें कि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (CS) चाणक्य चौधरी के पिता रमेशचंद्र चौधरी का जन्म 8 फरवरी, 1933 को जम्मू में हुआ था. उठाला कार्यक्रम 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे रखा गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >