डीसी कार्यालय के समीप सड़क पर बैठे झारखंड आंदोलनकारी, वाहनों का परिचालन रहा ठप

झारखंड आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सम्मान पत्र न मिलने से आक्रोशित आंदोलनकारियों ने सरकारी उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई है.

जमशेदपुर. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा (पूर्वी सिंहभूम) के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समीप मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर धरने पर बैठ गये. इस सड़क जाम के कारण क्षेत्र में वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जिला प्रशासन ने आश्वासन के बाद भी नहीं मिला सम्मान पत्र

सम्मान पत्र न मिलने से बढ़ा आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार द्वारा आंदोलनकारियों को चिन्हित कर सम्मान पत्र देने का स्पष्ट संकल्प (2021) व आदेश जारी किया जा चुका है. दो महीने पूर्व जिला प्रशासन ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक सम्मान पत्र का वितरण नहीं किया गया. उपेक्षा और वादों से तंग आकर उठाया कदम आंदोलनकारियों का कहना है कि वर्षों के इंतजार और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण कई बुजुर्ग आंदोलनकारी बीमारी से जूझ रहे हैं तथा कई का निधन भी हो चुका है.

बार-बार टालमटोल किए जाने और अपमानित महसूस होने के बाद ही वे सड़क पर उतरकर यातायात ठप करने को मजबूर हुए हैं. कानूनी और अदालती कार्रवाई की दी चेतावनी पुष्कर महतो ने स्पष्ट किया कि सरकारी संकल्पों का उल्लंघन करना कानूनन अपराध है. यदि जिला प्रशासन जल्द निर्णय नहीं लेता है, तो वे धारा 166 के तहत न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे और डीसी को नोटिस जारी करवाएंगे.

देखें पूरा विडिओ : कार्यालय के समक्ष बैठे आंदोलनकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >